SATHEE: JEE और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्लेटफ़ॉर्म
देश भर के छात्रों के लिए ‘SATHEE’ प्लेटफॉर्म अगले सप्ताह तक अस्तित्व में आ जाएगा। अब तक केंद्र सरकार द्वारा जामिया मिलिया इस्लामिया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही थी।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालत NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक स्व-गति वाले इंटरैक्टिव लर्निंग और असेसमेंट हेतु एक निःशुल्क प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है जो कि वंचित छात्रों के लिए होगा।
UGC अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि प्रतिष्ठित IIT और IISc बैंगलोर के संकाय देश भर के छात्रों को इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे।
SATHEE या सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम प्लेटफॉर्म को IIT-कानपुर के सहयोग से बनाया गया है। UGC अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “यह प्लेटफॉर्म समाज में उन छात्रों की खाई को पाटने का लक्ष्य रखता है जो महंगी प्रवेश परीक्षा मार्गदर्शन और कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते। इसका उद्देश्य छात्रों को अवधारणाएं सिखाना और उनके कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि वे IIT और IISc संकाय सदस्यों द्वारा तैयार किए गए वीडियो देखकर किसी भी परीक्षा को देने के लिए आत्मविश्वासी महसूस करें।”
देश भर के छात्रों के लिए ‘SATHEE’ प्लेटफॉर्म अगले सप्ताह तक अस्तित्व में आ जाएगा। अब तक केंद्र सरकार द्वारा जामिया मिलिया इस्लामिया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही थी।
देश भर के छात्र अब विभिन्न इंजीनियरिंग परीक्षाओं, NEET और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं सहित JEE के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था पर आने वाले सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।
दिल्ली के सरकारी स्कूल छात्रों को NEET और JEE जैसी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को विशेष निर्देश भी दिए गए हैं।